फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: रामगोपाल यादव बोले- भाजपा को सत्ता से दूर करना ही सपा का लक्ष्य, बजट को लेकर कही ये बड़ी बात

Mon, 05 Feb 2024 08:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक निजी कार्यक्रम में आए सपा के प्रमुख राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि भाजपा को सत्ता से दूर करना ही सपा का लक्ष्य है।

 
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में सपा के प्रमुख राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से दूर करना ही सपा का लक्ष्य है। कांग्रेस से हमारा लगभग समझौता हो गया है सीटों के बंटवारे पर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने सरकार के बजट को निराशा जनक बताया। लोकसभा चुनाव 2024 देश की दिशा तय करेगा। सांसद रामगोपाल सोमवार को करहल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव के आवास पर निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट से किसी को फायदा नहीं पहुंचेगा। भाजपा सिर्फ झूठ बोलती है। बजट में सिवा झूठ के बोलने के कुछ नहीं है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग एक ट्रिलियन लक्ष्य की बात कहते हैं वह लोग उसका मतलब भी नहीं जानते हैं।

उन्होंने सरकार की हर घर जल योजना पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं कि 80 प्रतिशत घरों में पानी पहुंच गया है। इस योजना में हजारों करोड़ रुपया चला गया लेकिन योजना से किसी को लाभ नही पहुंचा। पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, रविंद्र प्रताप यादव, उदय प्रताप यादव, विक्रम प्रताप यादव, सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें