फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को नहीं लगाने होंगे थाने के चक्कर, सवेरा योजना में घर बैठे पुलिस करेगी मदद

Thu, 21 Nov 2019 09:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
up 112 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आम लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ अब पुलिस वरिष्ठजनों को सहारा भी देगी। शासन के निर्देश पर सवेरा, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा योजना के तहत थानाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही हर थाने में एक दरोगा और सिपाही को पंजीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन ने सवेरा योजना की शुरुआत की है। मंगलवार रात पुलिस लाइन सभागार में जिलेभर के थानाध्यक्षों के साथ बैठक करके एसपी ने उन्हें योजना के बारे में बताया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के पंजीकरण के लिए जिले के प्रत्येक थाने में एक दरोगा और सिपाही की जिम्मेदारी तय की गई है। 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी आने वाले फरियादियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। नई व्यवस्था के तहत वरिष्ठजनों को पुलिस मदद के लिए थाने चौकी के चक्कर नहीं काटने होंगे। बल्कि पुलिस घर बैठे उनकी मदद करेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा सिस्टम  
पंजीकरण के वक्त वरिष्ठ नागरिक का पता सहित पूरा ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। रजिस्टर्ड नंबर से जैसे ही वरिष्ठ नागरिक 112 नंबर पर कॉल करेगा, उसका रिकार्ड पुलिस की स्क्रीन पर आ जाएगा। 15 से बीस मिनट में पीआरवी कॉलर की मदद को उपलब्ध हो जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह अच्छी व्यवस्था है। सभी थानाध्यक्षों को जानकारी दी जा चुकी है। इसके साथ ही थानों में एक दरोगा और सिपाही को पंजीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें