फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी पुलिस का आशिक मिजाज इंस्पेक्टर निलंबित, महिला दरोगा को दिया ये ऑफर...शिकायत के बाद गिरी गाज

Mon, 24 Jun 2024 03:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में तैनात यूपी पुलिस के आशिक मिजाज इंस्पेक्टर और एक एसएसआई को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने प्रशिक्षु महिला दरोगा से अश्लील हरकत की। उसे रात में कमरे पर बुलाने के लिए धमकाया था। 

 
विज्ञापन
इंस्पेक्टर पर गिरी गाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माउद्दौला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा और वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित प्रसाद को रविवार को डीसीपी सिटी ने निलंबित कर दिया। थाने में तैनात प्रशिक्षु महिला दरोगा ने इंस्पेक्टर पर अश्लील हरकत करने, रात में कमरे पर बुलाने और धमकाने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन







 
Trending Videos

प्रशिक्षु महिला दरोगा ने पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड से न्याय की गुहार लगाई थी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार ने एसीपी एत्मादपुर से जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाए गए। इसके बाद रविवार को इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा और एसएसआई अमित प्रसाद पर कार्रवाई की गई।

 

अनुसूचित वर्ग की प्रशिक्षु महिला दरोगा अविवाहित है। उसने मार्च में आमद कराई थी। इंस्पेक्टर के व्यवहार से आहत महिला दरोगा खुद को थाने में असुरक्षित महसूस कर रही थी। शिकायत के बाद महिला दरोगा को एत्माउद्दौला से हरीपर्वत सर्किल में स्थानांतरित किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

 
विज्ञापन

ऐसे लोगों को जेल भेजना चाहिए
 जन प्रहरी संस्था के संयोजक नरोत्तम शर्मा का कहना है कि महिला पुलिस कर्मी थाने में सुरक्षित नहीं हैं। इंस्पेक्टर, एसएसआई व चौकी इंचार्ज महिला आरक्षियों से लेकर प्रशिक्षु महिला दरोगाओं का उत्पीड़न करते हैं। कई बार लोकलाज के भय से महिला पुलिसकर्मी शिकायत दर्ज नहीं करातीं। ऐसे लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए। तभी महिला पुलिसकर्मी खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें