फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत परेड: यूपी पुलिस को मिले 577 जवान, कमिश्नर ने दिलाई कर्तव्य निर्वहन की शपथ; एआई की मिली खास ट्रेनिंग

Sun, 26 Apr 2026 10:52 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दीक्षांत परेड के दाैरान पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि 9 महीने के प्रशिक्षण के बाद ये सभी 577 पुलिसकर्मी अब पूरी तरह विभाग में शामिल हो गए हैं। इनके आने से आगरा में पुलिस बल की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इन्हें नई तकनीक, एआई और साइबर क्राइम की विशेष ट्रेनिंग दी गई है, जिससे पुलिसिंग में सुधार आएगा। 
विज्ञापन
पुलिस की दीक्षांत परेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पुलिस लाइंस स्थित परेड ग्राउंड में रविवार को दीक्षांत परेड का आयोजन हुआ। कुल 577 रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार परेड के जरिए अपने प्रशिक्षण, अनुशासन और क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सभी को कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। परेड की सलामी लेकर नए आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा व जनसेवा के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


विभिन्न गतिविधियों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 22 रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 20 आउटडोर प्रशिक्षकों, 10 इंडोर प्रशिक्षकों और 3 कमांडरों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान मिला। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि 9 महीने के प्रशिक्षण के बाद ये सभी 577 पुलिसकर्मी अब पूरी तरह विभाग में शामिल हो गए हैं और इनके आने से आगरा में पुलिस बल की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इन्हें नई तकनीक, एआई और साइबर क्राइम की विशेष ट्रेनिंग दी गई है, जिससे पुलिसिंग में सुधार आएगा। 

परेड और शपथ के बाद जैसे ही जवान मैदान से बाहर निकलने लगे, उनके परिजन मैदान में आ गए।अपने बच्चों को पहली बार वर्दी में देखकर कई मां की आंखें नम हो गईं। जवान अपनी कैप पिता को पहना कर पैर छूकर आशीर्वाद लेने लगे। कोई अपनी मां को रायफल थमा कर अपनी सफलता में उनके योगदान को मानते हुए अभिवादन कर रहा था। परिवार के बच्चों और बहनों के साथ फोटो खींचने के लिए सभी लालायित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें