आगरा। क्रिकेटर कार्तिक शर्मा 26 अप्रैल को अपना जन्मदिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के साथ मनाएंगे। इस खास मौके पर उनके माता-पिता आगरा से चेन्नई पहुंच रहे हैं। वे स्टेडियम में मौजूद रहकर बेटे का हौसला बढ़ाएंगे।
कार्तिक के लिए यह दिन बेहद खास है, इसी दिन उनका जन्मदिन और चेन्नई में आईपीएल मुकाबला दोनो है। परिवार इस अवसर को यादगार बनाने की तैयारी में है। कार्तिक के पिता मनोज शर्मा और मां आगरा से चेन्नई पहुंचेंगे। पिता ने कहा कि वो कार्तिक की मां के साथ बेटे को आशीर्वाद देने के लिए बेहद उत्साहित हैं। मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले कार्तिक ने आगरा में कोच लोकेंद्र चाहर से क्रिकेट सीखा है।