फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश की तस्करी का अनोखा तरीका: ट्रक में बालू डालकर करते थे तस्करी, फिरोजाबाद पुलिस की मुठभेड़ में आठ तस्कर पकड़े

Tue, 08 Jun 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

पुलिस ने उनके कब्जे से एक ट्रक, एक कार, एक एसयूवी, 2 तमंचा, तीन छुरी, पांच वाहनों की फर्जी नंबर प्लेट और एक 100 मीटर लंबी रस्सी बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए गोतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
फिरोजाबाद: गोतस्करों के साथ शिकोहाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवंश की तस्करी करने वाले गिरोह से रविवार देर रात शिकोहाबाद पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देख गोतस्कर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आठ गोतस्करों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक ट्रक, एक कार, एक एसयूवी, 2 तमंचा, तीन छुरी, पांच वाहनों की फर्जी नंबर प्लेट और एक 100 मीटर लंबी रस्सी बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए गोतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नरायन सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में छह जून की रात एसएचओ प्रमोद कुमार मलिक और एसएसआई अंजीश कुमार फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि नगला पोहपी रोड स्थित जंगल में कुछ गोतस्कर गोवंश को ट्रक में भरकर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने गो तस्करों की घेराबंदी कर ली, भनक लगते ही गोतस्कर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने मुठभेड़ में 8 गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए गो तस्करों में से तीन पूर्व में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गए गोतस्करों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये तस्कर हुए हैं गिरफ्तार
एसपी ग्रामीण ने पकड़े गए गोतस्कर के नाम इमरान (35) निवासी खतौली शराफत कॉलोनी, मुजफ्फर नगर , रहीश (32) निवासी संभल हेरा थाना मीरापुर मुजफ्फर नगर के अलावा रहीश (28) निवासी कस्बा मोहल्ला बाबरपुर अजीतमल औरैया, असलम (36) निवासी डाक बंगला रसूलपुर फिरोजाबाद, सतेंद्र सिंह (48) निवासी अहेरीपुर बकेबर इटावा, शंकर (21) निवासी डारा केवल नगर थाना आनंदपुर कोटा राजास्थान, पन्नालाल (44) निवासी नौशहरा, और मुलायम सिंह (27) नौशहरा शिकोहाबाद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने गो-तस्करों को पकड़ने वाली टीम का उत्साहवर्धन किया है। 

ये हुई बरामदगी 
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए गो-तस्करों के कब्जे से दो तमंचा, 4 कारतूस, एक ट्रक 12 चक्का, एक एसयूवी कार सफेद रंग, व एक हैचबेक कार सफेद रंग, तीन छुरी, 100 मीटर लंबा रस्सा, पांच फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुईं हैं। 

क्षेत्र में फैला है नेटवर्क
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए गोतस्करों के क्षेत्र में अन्य सदस्य सक्रिय हैं। दिन में गोवंश को एकांत जंगल में एकत्रित करते हैं और रात को ट्रकों में भरकर मेरठ के लिए भेज दिए जाते हैं। ट्रक में दो फीट बालू भरते हैं और उसके ऊपर प्यार डाल देते हैं। जिससे दौंची पर गोवंश को चोट न लगे और आवाज न करें। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें मोटी रकम मिलती है। पुलिस गोतस्करों के नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: अपराध: पिता से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए बेटी ने उठाया ऐसा कदम, फेसबुक पर डाले महिला के गंदे फोटो
सपने हुए चकनाचूर: आगरा में कार के लिए विवाहिता को पीटा, सात महीने पहले हुई थी शादी, पड़ोसियों ने बचाया 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें