फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों संग होटल में चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल, पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

Mon, 29 Jul 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
दो युवतियों संग होटल में चौकी इंचार्ज - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
विज्ञापन
शहर की एक कोतवाली के चौकी इंचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार शाम को वायरल हुआ। चौकी इंचार्ज एक होटल में दो युवतियों के साथ जाते दिख रहे हैं। इस दौरान उनका होटल में रिसेप्निस्ट से कोई विवाद भी हुआ। युवतियां चौकी इंचार्ज को हाथ खींचते हुए अपने साथ कमरे की तरफ ले गईं। वीडियो मई का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


वीडियों में पुलिस की वर्दी में चौकी इंचार्ज दो युवतियों के ही साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवती होटल के कमरे के अंदर जाती है जबकि दूसरी युवती बाहर खड़ी है। चौकी इंचार्ज कमरे का ताला खोलने के बाद बाहर खड़ी युवती से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

थोड़ी देर बाद चौकी इंचार्ज दोनों युवतियों के साथ नीचे की ओर आता दिखाई दे रहा है। वह रिसेप्शन में जाकर काउंटर पर बैठे व्यक्ति से उसकी बहस भी होती है। लेकिन, दोनों युवतियां दारोगा का हाथ पकड़कर खींचकर ले जाती दिखाई दे रहीं हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल विडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए व अपर पुलिस अधीक्षक नगर की जांच आख्या के आधार पर उपनिरीक्षक अमित कुमार चौकी इंचार्ज महावीर नगर थाना दक्षिण को निलम्बित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें