एटा के थाना अवागढ़ में तैनात दो दरोगाओं पर एक महिला ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने और उसके पति को मुठभेड़ में मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला गर्भवती हो गई है। महिला और उसके पति ने एसएसपी कार्यालय में दरोगाओं की शिकायत की है। मामले की जांच सीओ जलेसर को सौंप दी गई है।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एएसपी संजय कुमार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके खिलाफ एक मामले का वारंट जारी हुआ था। वो उसे निरस्त कराने को पैसों का इंतजाम करने के लिए दिल्ली में रहकर नौकरी करता है।
वो जब दिल्ली था उसी दौरान अवागढ़ थाने में तैनात एक दरोगा उसके घर आया और पूछताछ करने के बाद उसकी पत्नी का नंबर ले गया। इसके बाद बात करने के लिए पत्नी को कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दरोगाओं ने उसका वीडियो भी बना लिया।