फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा के एत्मादौला थाना परिसर की बालकनी से गिरकर दरोगा की मौत, आधी रात को हुआ हादसा

Sat, 24 Aug 2024 02:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्माद्दौला थाना परिसर स्थित बैरक की बालकनी से दरोगा की गिरकर मौत हो गई। वे रात को थाना परिसर में रुके थे। 
विज्ञापन
दरोगा कुलदीप तिवारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला परिसर की बैरक में बालकनी से पैर फिसलने से गिरे दरोगा कुलदीप तिवारी की मौत हो गई। झांसी के रहने वाले कुलदीप तीन सप्ताह पहले ही स्थानांतरित होकर आगरा आए थे। घटना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे की है।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप नगर, थाना नवाबाद, झांसी के रहने वाले एसआई कुलदीप तिवारी औरेया में तैनात थे। तीन सप्ताह पहले उनका तबादला आगरा में हुआ था। वह पुलिस लाइन की बैरक में रह रहे थे। शुक्रवार को उनकी ड्यूटी पुलिस भर्ती परीक्षा में हरीपर्वत क्षेत्र के क्वीन विक्टोरिया स्कूल में लगाई गई थी।

दूसरी पाली की परीक्षा संपन्न कराने के बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ एत्माद्दौला थाने में बनी बैरक के प्रथम तल पर रुक गए। पुलिस ने बताया कि रात में लघुशंका के लिए उठे थे। नींद में पैर फिसलने के कारण प्रथम तल से नीचे गिर पड़े। उनके गिरने की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी बाहर आए। साथी पुलिसकर्मी उन्हें लेकर एसएन अस्पताल पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि वह 1991 में पुलिस में आरक्षी के पद से भर्ती हुए थे। परिजन भी आगरा पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद वह शव को लेकर झांसी रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें