बता दें कि ढाई साल पहले इसी स्लोगन के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के डायल 112 सेवा पर तैनात आरक्षी सुंदर सिंह ने पुलिस मित्र रक्तदान समूह व्हाट्सएप ग्रुप 25 फरवरी 2018 को बनाया था। इसकी शुरुआत में ग्रुप के मात्र 20 से 25 सदस्य थे।
संबंधित खबर- 'खाकी' के साथ निभा रहे इंसानियत का फर्ज, रक्तदान कर बचा रहे दूसरों की जान
धीरे-धीरे करके ग्रुप के सदस्यों की संख्या बढ़ती चली गई। अब 70 पुलिसकर्मी हो गए हैं। इसके साथ ही 21 आम नागरिक हैं। आगरा के अलावा इस ग्रुप से अलीगढ़, हाथरस, एटा, मथुरा, मैनपुरी और लखनऊ के पुलिसकर्मी जुड़ चुके हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।