फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी पुलिस के सिपाही ने जिस युवती से किया दुष्कर्म, उससे ही करनी पड़ी शादी...इस डर से लिए सात फेरे

Fri, 10 Jan 2025 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

यूपी पुलिस में तैनात सिपाही पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लिया। थाने में जब मामला बढ़ने लगा, तो सिपाही के पसीने छूट गए। आरोपी ने युवती संग सात फेरे लेकर उसे अपनी दुल्हन बना लिया। 
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने लखनऊ में तैनात किशनी निवासी एक सिपाही पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को जब पुलिस उसे पकड़ कर लाई तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया। युवती ने सिपाही से माता शीतला देवी मंदिर में अपने अधिवक्ताओं की मौजूदगी में शादी रचा ली।

विज्ञापन
Trending Videos

शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बृहस्पतिवार की सुबह तहरीर दी। आरोप लगाया कि बुधवार रात को उसे किशनी क्षेत्र के रहने वाले सिपाही ने पूर्व में दर्ज कराए दुष्कर्म के मुकदमे में समझौते के लिए धमकाया। मना करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। वहां कुछ देर बाद दोनों पक्ष के अधिवक्ता पहुंच गए।

ये भी पढ़ें -  UP: सरसों के तेल ने पति-पत्नी में कराई दूरियां, पुलिस के पास पहुंचा ऐसा मामला...सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

2023 में हुई थी सिपाही से मुलाकात 
युवती ने बताया कि सिपाही लखनऊ में तैनात है। वर्ष 2023 में मुलाकात के बाद शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया था। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। इसी मुकदमे में दबाव बनाने के लिए वह बुधवार की रात को घर पर आया था।

ये भी पढ़ें -  UP: गांव में शादी कर पहुंची शहर की लड़की...शौचालय नहीं मिला तो ऐसी भड़की, पति का साथ छोड़ दिया
विज्ञापन

थाने में हो गया समझौता 
दोनों पक्ष के लोगों के बीच हुई बातचीत के बाद युवक शादी करने की बात पर राजी हो गया। इसके बाद युवती ने पुलिस से कोई कार्रवाई न करने की बात कही और दोनों अपने अधिवक्ताओं के साथ माता शीतला देवी मंदिर पहुंचे। वहां विवाह किया। युवती का कहना है कि अब उन्हें कोई शिकायत दर्ज नहीं करानी। इसके बाद सिपाही, युवती को अपने साथ ले गया।

ये भी पढ़ें -  UP: सर्द रात में सड़क पर ठिठुरते लड़के की हकीकत जान पुलिस भी हैरान...परिवार से किया संपर्क, भाई को देख रो पड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें