आगरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न कराई गई। पहली पाली की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक संपन्न हो गई। अब दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे हुई।
जिले में 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए। सभी जगह सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। हर कैमरे पर एक दरोगा को तैनात किया गया। सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात की गई।
इससे पहले पुलिस के अधिकारियों ने रविवार शाम कोचिंग सेंटरों पर भी चेकिंग अभियान चलाया। पूर्व की परीक्षाओं में यह देखने में आया है कि प्रश्नपत्र आउट कर कोचिंग सेंटरों पर अभ्यर्थियों को दिया जाता है।