फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पति से झगड़ा कर रात को घर से निकली महिला, फंस गई बड़ी मुसीबत में, सिपाहियों ने बचाया

Thu, 30 Jun 2022 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पति से झगड़ा करने के बाद महिला गुस्से में घर से तो निकल आई, लेकिन रास्ते में उसे कुछ शोहदों ने घेर लिया। ये देख वह घबरा गई, तभी वहां पहुंचे पीआरवी के जवानों को देख आरोपी मौके से भाग निकले। 
 
विज्ञापन
पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कालिंदी विहार से बुधवार रात को पति से विवाद होने पर घर से निकली महिला को सड़क पर शोहदों ने घेर लिया। इसके बाद उसका पीछा करने लगे। महिला घबरा गई। हालांकि उसने समझदारी का परिचय दिया। 112 पर कॉल कर दिया। इस पर पीआरवी 10 पहुंच गई। सायरन बजते ही शोहदे भाग खड़े हुए। उधर, महिला से पूछताछ के बाद परिजनों को बुला लिया गया। उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कालिंदी विहार की रहने वाली महिला का किसी बात को लेकर बुधवार रात को पति से विवाद हो गया। वह गुस्से में घर से निकल गई। पैदल- पैदल थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पुरा गोवर्धन तक पहुंच गई। देर रात अकेला देख कुछ युवक उसके पीछे लग गए। उस पर कमेंट करने लगे। युवती ने युवकों को पीछे देखकर अपना मोबाइल निकाला और 112 नंबर पर कॉल कर दिया। 

10 मिनट में पहुंची पुलिस 

युवकों की संख्या चार थी। इस जानकारी पर पीआरवी 10 पर तैनात सिपाही दिनेश कुमार शर्मा और साथी बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बिना देर किए हुए 10 मिनट के अंदर एत्माद्दौला क्षेत्र से पीआरवी को दौड़ा दिया। वह पुरा गोवर्धन गांव पर पहुंच गये। रास्ते भर फोन पर युवती से संपर्क में रहे। रास्ते में महिला मिल गई। पीआरवी ने सायरन बजाया जैसे ही, वैसे ही युवक भाग खड़े हुए। महिला ने पुलिस को घटना बताई। 

महिला काफी डरी थी। इस पर सिपाही दिनेश कुमार शर्मा ने एक दुकान से जाकर पानी की बोतल लेकर उसे पानी पिलाया और सांत्वना दी। उसके घर पर फोन किया। पति और अन्य परिजन उनकी तलाश में लगे थे। कुछ देर बाद युवती के परिजन भी मौके पर आ गए । पीआरवी ने परिजनों के साथ महिला को घर छुड़वाया। इस पर परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें