फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की होली: थानों में खूब उड़ा अबीर-गुलाल, ढोल की थाप पर जमकर नाचे वर्दी वाले

Sat, 19 Mar 2022 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस लाइन के साथ ही शहर और देहात के थानों में पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे के रंग और गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
पुलिस की होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली का त्योहार आगरा में शांति के साथ संपन्न हुआ। शहर में सक्रिय रहीं पुलिसटीम ने कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया, जिसके बाद जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाली पुलिस ने होली के दूसरे दिन होली मनाई। आगरा के पुलिस लाइन ग्राउंड में सुबह से ही होली के रंग उड़ना शुरू हो गए। होली के इस उत्सव में पुलिस के आला अधिकारी भी अधिनस्थों के साथ शामिल हुए।  ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए पुलिसकर्मियों ने जमकर धमाल मचाया। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

होली खेलते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आगरा पुलिस ने शनिवार को होली मनाई। पुलिस लाइन और थानों में होली खेली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। चुनाव में पुलिसकर्मी एक महीने तक ड्यूटी में लगे हुए थे। इसके बाद होली का त्योहार था। त्योहार पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त रही। दो दिन सुरक्षा व्यवस्था में लगने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन और थानों में पुलिसकर्मियों ने होली मनाई। पुलिस कर्मियों के साथ एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी होली खेलते हुए नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें