इस दौरान दोनों पक्षों से आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पथराव की घटना में पीठासीन अधिकारी की कार के साथ पुलिसकर्मी की कार के शीशे टूट गए। घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। नगला पर्दमन जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी का गांव है।
पुलिसकर्मी की सभी ने की सराहना
मतदान केंद्र पर पथराव और फायरिंग के दौरान पोलिंग पार्टी दहशत में आ गई। उपद्रवियों ने मतदान केंद्र में घुसने का प्रयास किया तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अकेला ही उपद्रवियों से भिड़ गया। पुलिसकर्मी की बहादुरी की पोलिंग पार्टी ने तारीफ करते हुए कहा पुलिसकर्मी के कारण ही सभी लोग सुरक्षित हैं।
धरी रह गईं विवाह समारोह की तैयारी
गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी बलबीर सिंह की शादी के मंडप समारोह में होने वाली दावत की तैयारी चल रही थी। हालांकि इसी समय मतदान केंद्र पर बवाल हो गया। बवाल में बलबीर सिंह के ताऊ नेत्र सिंह भी घायल हो गए।
उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी अजय कुमार पांडय ने बताया कि गुरवेश एवं रघुनाथ पक्ष में विवाद हुआ है। फायरिंग एवं पथराव की घटना के बाद दोनों ओर से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभियोग दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। घायलों का उपचार कराया गया है।
दहशत में रही पोलिंग पार्टी
नगला पर्दमन में मतदान कराने आई पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी एवं बीडीएम कॉलेज में प्रवक्ता सरिता यादव ने बताया 83 मत पड़ चुके थे। तभी अचानक पथराव एवं फायरिंग हो गई। इस दौरान जंगला तोड़कर मतपेटिका को ले जाने की कोशिश की गई। सरिता ने बताया कि उस समय समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें?
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।