फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: फिरोजाबाद में पोलिंग बूथ से मतपेटी लूटकर तालाब में फेंकी, आरोपी हुए फरार

Mon, 26 Apr 2021 08:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद जिले में सोमवार को मतदान के दौरान दो जगहों पर बवाल हुआ। सुबह जसराना के नगला परदमन में बवाल हुआ। दोपहर तीन बजे खैरगढ़ के बरौली पोलिंग बूथ पर मतपेटी लूट ली गई। 
विज्ञापन
तालाब में पड़ी मतपेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरौली स्थित प्राथमिक विद्यालय के पोलिंग बूथ से पोलिंग एजेंट मतपेटियां उठाकर ले गया और तालाब में फेंक दिया। बूथ पर तैनात पुलिस ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी। पुलिस ने आरोपी के एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


हाथवंत ब्लॉक के मतदान केंद्र बरौली पर सोमवार शाम तकरीबन चार बजे मतदान चल रहा था। तभी एक प्रधान प्रत्याशी का पोलिंग एजेंट मतदान केंद्र में घुस गया और मतपेटिका उठा कर भागने लगा। कर्मचारियों के शोरगुल पर केंद्र पर तैनात पुलिस अलर्ट हो गई। 

बेबसी की तस्वीरें: तहसीलदार मैडम के पैरों तले ऑक्सीजन सिलिंडर, हाथ जोड़कर मांगते रहे तीमारदार
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी का पीछा किया लेकिन आरोपी ने मतपेटिका को एक तालाब में फेंक दिया और मौके से भाग गया। सूचना पर सीओ जसराना के साथ थानाध्यक्ष खैरगढ़ भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। 
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पोलिंग एजेंट मतपेटिका लूटकर ले गया था। उसने मतपेटिका को पानी में फेंक दिया है। एजेंट प्रधान प्रत्याशी का था। आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है।

जसराना के नगला पर्दमन में हुआ बवाल
जसराना की दिहुली ग्राम पंचायत के मजरा नगला पर्दमन में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुए पथराव और फायरिंग की गई। मतदान केंद्र का जंगला तोड़कर मतपेटिका को लूटने की कोशिश की गई। मारपीट और पथराव में होमगार्ड सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ डीएम और एसएसपी पहुंच गए। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें