मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव मतदान के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थकों को मतगणना का इंतजार था। रविवार को सुबह नौ ब्लॉक पर वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ। न्याय पंचायतवार टेबिलों मतों की गणना हुई। कुरावली में पहले राउंउ में ही परिणाम आना शुरू हो गए थे तो वहीं अन्य ब्लॉकों में दोपहर बाद परिणाम आने का सिलसिला शुरू हुआ। अधिकारी भी लगातार मतगणना स्थलों का निरीक्षण करते रहे।
कुरावली ब्लाक
- ग्राम पंचायत सहादतपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी कुसमा देवी ने 407 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंद्वी सुधा देवी को 79 मत से हराकर जीत हासिल की।
- ग्राम पंचायत रोसिंगपुर से प्रधान पद के प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने 579 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी धीरेंद्र कुमार को 125 मतों से हराकर जीत हासिल की।
- ग्राम पंचायत खिचौली से प्रधान पद की प्रत्याशी रीता देवी ने 334 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी बिट्टन देवी को 199 मतों से हराकर जीत हासिल की।
- ग्राम पंचायत तरौली से प्रधान पद की प्रत्याशी बेबी चौहान ने 480 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी शशि प्रभा को 303 मतों से हराकर जीत हासिल की।
- ग्राम पंचायत भरतपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी वंदना देवी ने 265 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी गिरजा देवी को 79 मतों से हराकर जीत हासिल की।
- ग्राम पंचायत सुजरई देहात से प्रधान पद की प्रत्याशी रूबी देवी ने 555 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी उर्मिला देवी को 408 मतों से हराकर जीत हासिल की।
- ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान पद की प्रत्याशी पिंकी देवी ने 388 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी चंद्रा देवी को 115 मतों से हराकर जीत हासिल की।
- ग्राम पंचायत बेलाहार से प्रधान पद के प्रत्याशी रामेंद्र पाल ने 468 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी हरीचंद्र को 40 मतों से हराकर जीत हासिल की।
- ग्राम पंचायत दुल्हापुर से प्रधान पद के प्रत्याशी प्रताप सिंह ने 384 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार को 34 मतों से हराकर जीत हासिल की।
बेवर ब्लाक
- बेवर के रामनगरिया से राजीव प्रताप सिंह उर्फ श्याम भइया ने अपने प्रतिद्वंदी को 133 मतों से हराया।
- बेवर के जिनौरा से हरिभान सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी मदनपाल को 187 वोटों से हराया।
- ग्राम पंचायत सराय मुगलपुर से संगीता शाक्य ने ग्राम प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने 125 वोट से बिजई पूर्व प्रधान उर्मिला देवी को हराया है।