फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनुपरी पंचायत चुनाव: प्रधान पद पर मिली चुनाव में जीत लेकिन हार गईं जिंदगी की जंग

Mon, 03 May 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान के लिए पिंकी देवी पत्नी सुभाष चंद्र ने चुनाव लड़ा था। बीते बुधवार को अचानक उनकी हालत खराब हो गई थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उपचार के दौरान उनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव जीतने वालीं पिंकी देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कुरावली की ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले एक महिला प्रत्याशी की तीन दिन पहले मौत हो गई थी। रविवार को जब चुनाव का परिणाम आया तो पता चला कि मृतका ने चुनाव में जीत दर्ज की है। ऐसे में यहां अब दोबारा चुनाव कराया जाना तय है। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान के लिए पिंकी देवी पत्नी सुभाष चंद्र ने चुनाव लड़ा था। मतदान भी सकुशल संपन्न हुआ था, लेकिन बीते बुधवार को अचानक उनकी हालत खराब हो गई थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को मतों की गणना हुई। मतगणना में पिंकी देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 388 वोट मिले। वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रावती को 273 वोट मिले। ऐसे में पिंकी देवी ने 115 वोटों से जीत दर्ज की, लेकिन उनकी पहले की मौत हो जाने से समर्थक और परिजन मायूस नजर आए। मतगणना परिणाम आने के बाद अभिकर्ता नम आंखों से लौट गए। 

चुनाव आयोग के नियमानुसार नगला ऊसर में दोबारा ग्राम प्रधान पद का चुनाव कराया जाएगा। जीते हुए प्रत्याशी की मौत होने के चलते ये चुनाव होगा। चुनाव आयोग के आदेश पर दोबारा चुनाव संपन्न कराया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पंचायत चुनाव मतगणना: मैनपुरी जिले में परिणाम आने शुरू, यहां देखें कौन जीता, कौन हारा

ये भी पढ़ें- मैनपुरी में कोरोना संक्रमण: 275 कोरोना पॉजिटिव मिले, बंद रहेगा दीवानी न्यायालय
Trending Videos
विज्ञापन

कुरावली में 91 लोगों की कराई जांच 
रविवार को स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने देवनागरी इंटर कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पर शिविर लगाकर मतगणना के लिए आने वाले लोगों की कोरोना जांच की। इस दौरान 91 लोगों की एंजीटन कार्ड से जांच की गई। 

सीएमओ के निर्देश पर रविवार को सीएचसी कुरावली पर डॉ. जगतबंधु की टीम ने स्वास्थ्य कर्मी दीप सिंह, सत्यजीत, रविंद्र सिंह, केपी सिंह, गौरव गुप्ता, धर्मेंद्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा देवनागरी इंटर कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पर कैंप लगाकर 91 लोगों की एंटीजन कार्ड से जांच कराई गई। जबकि 91 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। डॉ. जगतबंधु ने क्षेत्र के लोगों से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें