फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में कोरोना: जिले में तेजी से फैल रहा संक्रमण, टूट रहे रिकॉर्ड, 165 नए मरीज मिले

Sun, 18 Apr 2021 10:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मैनपुरी विकास खंड में सर्वाधिक 86 कोरोना संक्रमित मिले। कुसमरा में एक बैंक कर्मचारी सहित छह लोग पॉजिटिव पाए गए। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में कोरोना की द्वितीय लहर से एक के बाद एक रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं। शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 165 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4502 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण से मरने वालें की संख्या 80 पहुंच चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण से 3804 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर एक बार फिर से 618 पहुंच गई है।

विज्ञापन


शनिवार को मैनपुरी विकास खंड में सर्वाधिक 86 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 50 कोरोना संक्रमित शहर के विभिन्न मोहल्लों में मिले। इसके अतिरिक्त किशनी क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां 31 लोग संक्रमित मिले। कुसमरा में एक बैंक कर्मचारी सहित छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। 

कुरावली में 25, सुल्तानगंज विकास खंड में नौ, करहल और बरनाहल विकास खंड में चार-चार करोना संक्रमित मिले। शनिवार को कुल 165 संक्रमितों में से 10 को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। 155 को होम आइसोलेट किया गया है। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आइसोलेशन लेवल टू में 33 मरीज भर्ती 
जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन लेवल टू वार्ड में वर्तमान में 33 मरीज भर्ती हैं। यहां मरीजों की व्यवस्थाओं की देख रेख के लिए डॉ. आरके सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने शनिवार की देर शाम यहां भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना। उनके भोजन आदि की व्यवस्थाओं की भी जांच की। 

सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि कोरोना की द्वितीय लहर पहले से अधिक खतरनाक है। इसलिए बचाव जरूरी है। बिना मास्क के घरों से बाहर न निकलें। कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें। संक्रमितों को उपचार देकर ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। बाहर से आने वालों की जांच कराई जा रही है। 


आगरा में कोरोना का कहर: एक दिन में तीन मरीजों की मौत, 398 लोग संक्रमित मिले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें