फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: एटा के सहोरी में मतपत्र लूटे, कुकराया के मतदान केंद्र पर पथराव

Mon, 19 Apr 2021 08:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

जिले में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हुआ। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव सहोरी में पड़ोसी गांव के नगला मनका निवासी कुछ लोगों ने बीडीसी के अप्रयुक्त मतपत्र लूट लिए। इसी क्षेत्र के गांव कुकराया में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक बूथ पर भिड़ गए, पथराव भी हुआ।
विज्ञापन
सहोरी में मतपत्र लूटने वाले को पकड़ते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सहोरी में सोमवार दोपहर के बाद मतदान केंद्र पर कुछ उपद्रवी घुस आए। वहां रखे 100 खाली मतपत्र लूटकर भाग गए। इस दौरान यहां काफी हंगामा भी हुआ। तीन को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


गांव नगला मनका के 12 से अधिक ग्रामीण मतदान करने के बहाने बूथ के अंदर घुस गए। कुछ मतदाताओं के साथ मारपीट की और बीडीसी के 100 खाली मतपत्र लूटकर भागने लगे। सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों का पीछा कर तीन को पकड़ लिया। 

एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्रा और एएसपी ओपी सिंह यहां पहुंच गए। एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। बाद में अधिकारियों ने नए मतपत्र मंगवाकर मतदान शुरू कराया। एएसपी ने बताया कि मतदाताओं के बीच झड़प हो गई थी। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कुकराया रतनपुर में दो भाई भिड़े
गांव कुकराया रतनपुर में दो भाइयों की पत्नी प्रधान पद पर चुनाव लड़ रही हैं। इसमें एक भाई राजीव चौहान का आरोप है कि भाई अजय चौहान ने हमलाकर घायल किया गया, इसमें उसकी टांग टूट गई है। राजीव चौहान सपा समर्थित हैं जबकि अजय चौहान भाजपा समर्थन से चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के दौरान भी केंद्र पर दोनों पक्ष भिड़ गए, इसमें पथराव भी हुआ।

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि जैथरा क्षेत्र के गांव सहोरी में खाली मतपत्रों को कुछ लोग छीनकर भागे थे, उनको हिरासत में लिया गया है। अन्य स्थानों पर छुटपुट घटनाएं हुई हैं। जिनके आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।

नगला बली में प्रत्याशी समर्थकों के बीच झड़प, तीन घायल
थाना जैथरा क्षेत्र की ही ग्राम पंचायत नगला बली में मतदान के दौरान प्रधान प्रत्याशी समर्थकों में झड़प हो गई। इस दौरान चले ईंट-पत्थरों में सत्यभान, धर्मपाल और धर्मवीर निवासी नगला समोगर घायल हो गए। वहीं गांव नगला दयाल में मतदान को लेकर मारपीट हुई है, इसमें प्रधान पद प्रत्याशी प्रेम सिंह घायल हुआ है। 

पक्ष में मतदान नहीं करने पर चलाई गोली, दो घायल
थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव रामनगर में एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं करने और दूसरे पक्ष को वोट देकर घर लौट रहे दीपेश और विजेंद्र सिंह पर गोलियां चला दी गई। दोनों लोग गोली व छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्हे जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें