फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव में बरसे वोट: मैनपुरी में 65.03 फीसदी हुआ मतदान, 14 जून को आएगा परिणाम

Sun, 13 Jun 2021 08:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिले में शनिवार को संपन्न हुए पंचायत उप चुनाव में मौसम मेहरबान रहा। बादल छाए रहने के चलते गर्मी का अहसास लोगों को नहीं हुआ। इसी के चलते मतदान भी जमकर हुआ। 
विज्ञापन
यूपी पंचायत उपचुनाव: मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में शनिवार को पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान हुआ। छह ब्लॉकों में 194 पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान में जमकर लोगों ने मतदान किया। इसके चलते औसत मतदान 65.03 प्रतिशत रहा। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे समाप्त हुआ। मतदान समापन के बाद मतपेटिकाओं को सील कर स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। 

विज्ञापन


पंचायत उप चुनाव के लिए हुए मतदान में 191 ग्राम पंचायत सदस्य, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और दो ग्राम प्रधान पदों के लिए मतदान हुआ। कुल 51 मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे खत्म हुआ। ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर जहां मतदान था, वहां लोगों में मतदान को लेकर खास उत्साह नहीं रहा। 

मतदेय स्थलों के बाहर लगी लाइनें इसकी गवाही दे रही थीं। हालांकि कुरावली के नगला ऊसर और घिरोर की ग्राम पंचायत नसीरपुर में ग्राम प्रधान के लिए हुए मतदान में जमकर वोट बरसे। इसके अलावा घिरोर क्षेत्र में हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए भी लोगों ने खूब मतदान किया। इसके चलते जिले में कुल 65.03 प्रतिशत मतदान हुआ। कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगला ऊसर में मतदान केंद्र पर पहुंचे डीएम और एसपी 
कुरावली की ग्राम पंचायत नगला ऊसर में ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। यहां मतदान शुरू होने के बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष मतदान कराने के लिए कार्मिकों को निर्देशित किया। वहीं लोगों को निडर होकर मतदान करने के लिए कहा। इस दौरान एडीएम बी. राम, एएसपी मधुबन कुमार सिंह, प्रभारी एसडीएम अनूप कुमार, सीओ विजय प्रताप सिंह,  इंस्पेक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा मौजूद रहे। 

देर शाम तक जमा हुईं मतपेटिकाएं 
जिले के छह ब्लॉक क्षेत्रों में सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे खत्म हो गया। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान कार्मिक मतपेटिकाएं लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंचे। यहां अभिलेखीय प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में रखा गया। सभी मतपेटिकाएं रखने के बाद निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सील करा दिए गए। अब ये स्ट्रांग रूम मतगणना के दिन ही खोले जाएंगे। 

मतगणना की तैयारी भी शुरू 
मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुट गया है। दरअसल इस बार ब्लॉक मुख्यालयों पर ही मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए ब्लॉक पर ही टेबल लगाने के साथ ही बैरिकेडिंग व जाली लगाने का काम किया जाएगा। 14 जून को मतगणना होनी है, ऐसे में प्रशासन के पास तैयारी के लिए केवल एक ही दिन का समय है। 

सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि जिले में सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया पूर्ण की गई। मतदान खत्म होने के बाद मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया है। स्ट्रांग रूम सील करा दिए गए हैं जो मतगणना में ही खोले जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें