आगरा से मेयर की भाजपा, बसपा और सपा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में 13 मई दिन शनिवार फैसले का दिन है। मेयर सहित 1214 प्रत्याशियों की हार-जीत ईवीएम व मतपेटियों में बंद है। शनिवार सुबह आठ बजे से मंडी समिति, शाहदरा में मतगणना होगी। 1127 कार्मिक, आरओ, एआरओ मतगणना कराएंगे। उन्हें सुबह छह बजे मतगणना स्थल पहुंचना होगा। सभी कार्मिकों का बृहस्पतिवार को सूरसदन में प्रशिक्षण हुआ।
पहले चरण में चार मई को आगरा में नगर निगम सहित 11 निकायों में मतदान हुआ था। मेयर के लिए 10 प्रत्याशी हैं। जबकि 100 वार्ड के पार्षद के लिए 510 उम्मीदवार हैं। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 33 और सभासद के 351, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 45 और सभासद के लिए 285 कुल 1214 प्रत्याशियों को मिले वोटों की गिनती होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मेयर और पार्षद के लिए 60-60 टेबल लगेंगे। 22 चक्र में मेयर के मतों की गणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम नवनीत सिंह चहल ने बृहस्पतिवार को मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान निष्पक्ष मतगणना के निर्देश दिए हैं। पहले चरण के प्रशिक्षण में 640 और दूसरे चरण मे 487 कार्मिक प्रशिक्षण में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें - हादसों का शहर: 16 महीने में 1300 एक्सीडेंट और 500 मौतें, आगरा के ये 46 ब्लैक स्पॉट ले रहे जान