फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Election: आगरा से कौन पहनेगा जीत का 'ताज'?, शाम पांच बजे तक मेयर का आएगा रिजल्ट

Fri, 12 May 2023 01:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में मेयर पद पर होगा कांटे का मुकाबला है। भाजपा की राह आसान नहीं मानी जा रही है। भाजपा और बसपा के प्रत्याशियों के साथ सपा, कांग्रेस और आप ने भी खूब दम लगाया है।
विज्ञापन
आगरा से मेयर की भाजपा, बसपा और सपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 13 मई दिन शनिवार फैसले का दिन है। मेयर सहित 1214 प्रत्याशियों की हार-जीत ईवीएम व मतपेटियों में बंद है। शनिवार सुबह आठ बजे से मंडी समिति, शाहदरा में मतगणना होगी। 1127 कार्मिक, आरओ, एआरओ मतगणना कराएंगे। उन्हें सुबह छह बजे मतगणना स्थल पहुंचना होगा। सभी कार्मिकों का बृहस्पतिवार को सूरसदन में प्रशिक्षण हुआ।
विज्ञापन


पहले चरण में चार मई को आगरा में नगर निगम सहित 11 निकायों में मतदान हुआ था। मेयर के लिए 10 प्रत्याशी हैं। जबकि 100 वार्ड के पार्षद के लिए 510 उम्मीदवार हैं। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 33 और सभासद के 351, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 45 और सभासद के लिए 285 कुल 1214 प्रत्याशियों को मिले वोटों की गिनती होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मेयर और पार्षद के लिए 60-60 टेबल लगेंगे। 22 चक्र में मेयर के मतों की गणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम नवनीत सिंह चहल ने बृहस्पतिवार को मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान निष्पक्ष मतगणना के निर्देश दिए हैं। पहले चरण के प्रशिक्षण में 640 और दूसरे चरण मे 487 कार्मिक प्रशिक्षण में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - हादसों का शहर: 16 महीने में 1300 एक्सीडेंट और 500 मौतें, आगरा के ये 46 ब्लैक स्पॉट ले रहे जान

 

विज्ञापन

मोबाइल ले जाने पर रहेगी रोक

मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और उनके एजेंट मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। 100 मीटर की परिधि में मोबाइल प्रतिबंधित है। इसके अलावा किसी भी प्रकार का तरल पदार्थ भी मतगणना स्थल पर नहीं जाएगा। हालांकि मतगणना कर्मियों के लिए छूट है। प्रत्याशियों के एजेंट सुबह 6 बजे मंडी समिति पहुंचना होगा। सुबह 8 बजे से समाप्ति तक मतगणना होगी।

ये भी पढ़ें -  Agra: सड़क पर बच्चों के साथ थी महिला, ट्रक ड्राइवर ने की शर्मनाक हरकत; थाने पहुंची तो वहां भी मिली सिर्फ धमकी
 

रामबाग के आगे बंद रहेगा हाईवे

मतगणना के दिन शनिवार को सुबह से रात तक रामबाग से मंडी समिति तक हाइवे पर यातायात बंद रहेगा। वैकल्पिक रास्ते खुले रहेंगे। मंडी तक सिर्फ मतगणना कार्मिक व प्रत्याशियों की आवाजाही हो सकेगी। ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान हाइवे पर पुलिस तैनात रहेगी।

ये भी पढ़ें -  आगरा में बड़ा हादसा: जम्पिंग के दौरान हाइटेंशन लाइन में उलझा पैराशूट, कमांडो अंकुर शर्मा की गई जान

 
विज्ञापन

शाम तक साफ हो जाएगी तस्वीर

सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। 10 बजे से मेयर और पार्षद के रुझान आने लगेंगे। 12 बजे तक पार्षद के परिणाम घोषित होना शुरू होगा। शाम 5 बजे तक मेयर सीट का परिणाम भी आ जाएगा। मेयर और पार्षद के अलावा नगर पालिका व नगर पंचायत के लिए अलग-अलग मतगणना पंडाल बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें -  स्कूल के तीन बच्चों की मौत: एक साथ जलीं चिताएं, करुण क्रंदन सुन रो उठा हर कोई; गश खाकर गिर पड़ीं मां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें