या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}आगरा नगर निकायों में अपनी सरकार चुनने के लिए नगर निगम से लेकर नगर पंचायतों तक के मतदाता अपना-अपना पार्षद चुनेंगे। कई वार्ड ऐसे हैं, जहां मतदाता बेहद कम हैं तो कहीं सबसे ज्यादा। शहर में नगर पंचायत के रूप में स्वामीबाग के वार्ड नंबर 6 हीराबाग में केवल 126 मतदाता हैं जबकि नगर निगम के वार्ड नाई की सराय के 30013 मतदाता अपना पार्षद चुनेंगे। नगर निगम में ही सबसे कम 6954 मतदाता मोहनपुरा वार्ड में हैं, जो नाई की सराय से एक चौथाई से भी कम हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन में नामांकन नगर निगम में किए जाएंगे। फिरोजाबाद रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति से मतदान पार्टियों की रवानगी और वापसी होगी। मतगणना भी मंडी समिति में होगी।
ये भी पढ़ें - सपा नेता भाइयों के घर पर चला बुलडोजर: अखिलेश के करीबी जुगेंद्र यादव पर बड़ी कार्रवाई; कुर्क हो चुका है होटल