कासगंज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि के लिए प्रतिभाशाली एवं उत्साही विद्यार्थियों को नि:शुल्क साक्षात या ऑनलाइन प्रशिक्षण व सलाह प्रदान राज्य स्तर एवं मंडल स्तर पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण दिए जाने के लिए प्रशिक्षण व सलाह दाता अधिकारियों का ब्योरा शासन ने मांगा है।
राज्य सरकार में कार्यरत आईएएस, आईपीएस, भारतीय वन सेवा, पीसीएस व सवंर्ग एवं अन्य संवर्ग के अधिकारियों, सेवा निवृत्त अधिकारियों, विषयवस्तु विशेषज्ञों के द्वारा संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग आदि के प्रतियोगी छात्रो के लिये राज्य स्तर व मंडल स्तर पर साक्षात या वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से नि:शुल्क मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कार्यालय आयुक्त अलीगढ़ मंडल के द्वारा सभी कार्यालयाध्यक्षों से ऐसे अधिकारियों एवं सेवानिवतृत अधिकारियों का ब्योरा मांगा है जो नि:शुल्क साक्षात प्रशिक्षण या ऑनलाइन प्रशिक्षण एवं सलाह प्रदान करने के इच्छुक हैं। कार्यालय में ब्यौरा दिए जाने की अंतिम तारीख 25 जून है। जिससे युवाओं के प्रशिक्षण के लिए उनका चयन किया जा सके।