फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले तनवीर हैदर उस्मानी- राम हमारे पूर्वज, 98 प्रतिशत मुस्लिम चाहते हैं अयोध्या में बने मंदिर

Mon, 10 Dec 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
तनवीर हैदर उउत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन तनवीर हैदर उस्मानीस्मानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर मुद्दे पर सियासी बयानबाजी जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष तनवीर हैदर उस्मानी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम राम हमारे पूर्वज हैं। देश का 98 प्रतिशत मुसलमान चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर बने। 
विज्ञापन

      
प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सोमवार को मथुरा आए थे। यहां कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश में अब राम मंदिर के लिए माहौल बन रहा है। मुसलमान भी सौहार्द का वातावरण चाहते हैं। मुसलमान भी चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए जमीन दे देनी चाहिए। 

एएमयू को अल्पसंख्यक संस्था का दर्जा देने के सवाल पर उन्होंने केंद्र सरकार के वर्तमान रुख को उचित बताया। केंद्र और राज्य सरकार की अल्पसंख्यकों के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ देश में काम हो रहा है। 
विज्ञापन


मुस्लिम पर्सनल बोर्ड को भेजे गए सुझाव की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि निकाह के दौरान तय होने वाली मेहर राशि में न होकर सोने में तय होनी चाहिए। इसे मॉडल निकाहनामे में शामिल किया जाना चाहिए। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जेए जैदी, अकील उद्दीन भारती, अल्तामुनिजाम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें