फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया संघ का समर्थन, दिया बड़ा बयान

Sat, 03 Nov 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
विज्ञापन

यूपी सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने राम मंदिर के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अब राम मंदिर का निर्माण होना ही चाहिए। सरकारों को इसका कोई रास्ता निकालना ही होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक मंदिर का निर्माण नहीं हो जाएगा। इस पर सियासत होती ही रहेगी। मंदिर बनने से आपसी सौहार्द भी बढ़ेगा। बता दें कि संघ ने राम मंदिर के लिए जरूरत पड़ने पर 1992 जैसा आंदोलन करने की बात कही है। 

शनिवार को मथुरा पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि राम मंदिर पर अब सियासत नहीं काम करना होगा। उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की भावना राम मंदिर से जुड़ी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सरकार को निकालना होगा रास्ता'

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मामला अदालत में विचाराधीन है। लिहाजा सरकार को कोई ऐसा रास्ता निकालना चाहिए, जिससे मंदिर निर्माण की सारी बाधाएं दूर हो सकें। मंदिर बनने से लोगों में इस मुद्दे को लेकर जो कटुता आती है वो भी खत्म हो जाएगी।  

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जो कहा है कि वो उसका समर्थन करते हैं। हर कोई चाहता कि मंदिर का निर्माण हो लेकिन कोई न कोई तकनीकी अड़चन ऐसी आ जाती है जिससे चाहते हुए भी कुछ कर नहीं पाते हैं। 

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अब राम मंदिर को मुद्दा न बनाकर निर्माण कराना होगा। संघ ही नहीं हर हिंदू राम मंदिर का निर्माण चाहता है। अगर राम मंदिर बन जाता है तो इससे आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ेगा। 

गौरतलब है कि मुंबई में संघ के सर कार्यवाहक भैय्याजी जोशी ने कहा कि हिंदू समाज चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो एक बार फिर 1992 जैसा आंदोलन होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें