फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो पिता और चाचा का न हुआ वो 'बुआ' का क्या होगा: श्रीकांत शर्मा

Sat, 12 Jan 2019 06:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा
विज्ञापन
सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि जो अपने पिता और चाचा का न हुआ वो भला बुआ का क्या होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह गठबंधन मोदी की बढ़ती ताकत से घबराकर किया गया है। आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता इस गठबंधन को उसी तरह नकार देगी जिस तरह 2014 में राहुल और अखिलेश के साथ को नापसंद कर दिया था।

मथुरा में मीडिया से बात करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बसपा और सपा एक साथ आ गए हैं। यह एक मौकापरस्त रिश्ता है। ऐसा रिश्ता है जो कभी कामयाब नहीं हो सकेगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस शख्स ने अपने स्वार्थ के लिए पिता और चाचा को भी किनारे कर दिया, वो भला बुआ का क्या साथ देगा। वैसे भी अब जनता किसी गठबंधन को मानने वाली नहीं है। 

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा के विकास की आंधी चल रही है लिहाजा इन दोनों दलों ने खुद को बचाने के लिए गठबंधन कर लिया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें