समाज कल्याण मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश
- फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार के मंत्रिमंडल में हाल ही में मंत्री बने डॉ. जीएस धर्मेश ने बुधवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि बहन मायावती बिजली का तार हैं जो भी उसे छूता है खत्म हो जाता है। वहीं कांशीराम की मौत पर भी उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की बात कही।
बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा है कि कांशीराम की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी, उनकी मौत की सीबीआई जांच होनी चाहिए। मैं मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी मांग करूंगा।
डॉ. धर्मेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बसपा का हाल के लोकसभा में हुआ चुनावी गठबंधन इसका उदाहरण है। इसमें बहन मायावती ने दलितों का वोट सपा को नहीं दिलवाया, जबकि सपा का वोट हासिल करके अपनी सीटें बढ़ा लीं।