फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेडिकल स्टोर संचालक को पता भी न चला, खाते से उड़ गए 4.25 लाख रुपये

Sun, 31 Mar 2024 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मेडिकल स्टोर संचालक का फोन कब हैक हो गया और उसके खाते से कैसे 4.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए, इसकी जानकारी उसे नहीं हो सकी। रुपये कटने का मैसेज जब आया, तो उसके होश उड़ गए। 
 
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड के नए नए तरीके अपना रहे ठग। (फोटो ःप्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर ठगों ने मलपुरा थाना क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर संचालक का फोन हैक कर उसके दो खातों से 4.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। खाते से रुपये कटने का मैसेज आने पर उन्हें जानकारी हुई। पीड़ित ने साइबर सेल में तहरीर दी है।
विज्ञापन


धनौली निवासी बॉबी कुमार मेडिकल स्टोर है। उन्होंने बताया कि शनिवार को निजी काम से संजय प्लेस आए थे। दिन में करीब 11 बजे उनके फोन पर लगातार मैसेज आने लगे। मैसेज पढ़कर देखे तो उनके होश उड़ गए। किसी ने कई बार में उनके दो बैंक खातों से 4.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। 

आरोप है कि रुपये ट्रांसफर होने से पहले उनके फोन में न कोई मैसेज आया, न लिंक आया। किसी को ओटीपी भी नहीं दिया। एक खाते से 3 लाख और दूसरे खाते से 1.15 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। जब वह ठगी की शिकायत करने हरीपर्वत थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने भेज दिया। साइबर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें