फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः एसपी ऑफिस में सामूहिक आत्महत्या करने पहुंचा पुलिस कार्रवाई से निराश परिवार

Sun, 25 Feb 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
अात्महत्या का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में दबंगों ने बच्ची और महिला की पिटाई कर दी। दंपति इसकी शिकायत पुलिस से करते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे खफा होकर दंपति ने तीन बच्चों के साथ जहर की शीशी लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गया। गनीमत रही कि जहर खाने से पहले ही पुलिस ने शीशी छीन ली। मामले में प्रभारी एएसपी राकेश पांडे ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी विजयवीर सिंह मजदूरी करता है। 18 फरवरी को वह पत्नी कृष्णादेवी और बच्चों के साथ घर पर था। आरोप है कि तभी गांव के ही रहने वाले दबंग घर में घुस आए और कृष्णादेवी व उसकी पुत्री अंशिका की पिटाई करने लगे। 

आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह से मारपीट कर अंशिका का हाथ तोड़ दिया। मारपीट में विजयवीर भी घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण जमा हुए तो आरोपी भाग गए थे। मामले पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दबंगों पर कार्रवाई न होने से वे परिवार को धमकियां दे रहे हैं। इससे परेशान हो कर शनिवार को विजयवीर पत्नी व तीन बच्चों के साथ जहर की दो शीशी लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां उसने अपनी परेशानी बताते हुए जहर खाकर परिवार सहित जान देने की बात कही। 

इतना सुनते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से जहर की शीशियां लेकर फेंक दीं। मामला प्रभारी एएसपी राकेश पांडेय तक पहुंचा तो उन्होंने थाना पुलिस को उचित कार्रवाई करने की निर्देश जारी किए। काफी देर तक पीड़ित परिवार को समझाने के बाद थाने के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें