फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मथुरा में मंडी परिसर से रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टियां, कल 2225 बूथों पर होगा मतदान

Wed, 09 Feb 2022 01:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा की पांचों विधानसभा सीटों पर 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला 18 लाख से ज्यादा मतदाता गुरुवार को अपना मत देकर करेंगे।
विज्ञापन
मंडी परिसर रवाना होते मतदान कार्मिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान है। इसके लिए बुधवार सुबह 10 बजे से मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। जिले में 1104 मतदान केंद्र और 2225 बूथ बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों के लिए 2450 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं, जिसमें 10 प्रतिशत अतिरिक्त मतदान कार्मिक हैं।

विज्ञापन


मंडी परिसर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी डेरा डाले रहे। अधिग्रहीत किए गए वाहनों को पोलिंग पार्टियों के लिए व्यवस्थित किया गया। कौन सा वाहन किस विधानसभा के किस-किस मतदान केंद्र की पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना होगी, इसकी डिटेल वाहनों पर चस्पा की गई। बुधवार सुबह से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम, वीवी पैट व अन्य निर्वाचन सामग्री लेकर रवाना किया जा रहा है। 

जिले में 20 आदर्श बूथ बनाए गए

मथुरा जिले के 20 बूथों पर मतदाताओं का स्वागत होगा। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में चार-चार बूथ चयनित किए गए हैं, जिन्हें आदर्श बूथ का दर्जा दिया गया है। इन बूथों से जुडे़ केंद्रों पर मतदाताओं को मूलभूत सुविधाओं के साथ खूबसूरत बनाने के लिए खास साज सज्जा भी की जाएगी। सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे, ताकि मतदाता जब वहां जाएं तो वोट डालने के बाद वहां पर सेल्फी भी लें सकेंगे।

विज्ञापन

55 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में 

मथुरा की पांचों विधानसभा सीटों पर 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक मथुरा विधानसभा में 15 उम्मीदवार हैं, जबकि सबसे कम बलदेव विधानसभा क्षेत्र में महज छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिनके भाग्य का फैसला 18 लाख से ज्यादा मतदाता गुरुवार को अपना मत देकर करेंगे। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 20 हजार सुरक्षा कर्मी मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से पूरा कराने के लिए तैनात किए गए हैं। अर्ध सैनिक बलों के जवान के अलावा, अन्य प्रदेशों की फोर्स, सिविल फोर्स व होम गार्ड की भी ड्यूटी लगाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें