फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीडीए फॉर्मूला बनाम भाजपा का नया सामाजिक समीकरण, बसपा की सक्रियता पर नजर, दलित-पिछड़ों को साधने पर जोर

Wed, 18 Nov 2026 12:19 PM IST
Sharukh Khan प्रदीप कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गांव परखम हुए भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर में पीडीए फॉर्मूले की काट के लिए भाजपा ने नया सामाजिक समीकरण तैयार किया है। पीडीए की काट के बीच नए गठबंधन और बसपा की सक्रियता पर भी भाजपा की नजर है। दलित और पिछड़ों को साधने पर जोर है।
विज्ञापन
UP Election 2027 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव पर भाजपा ने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले की काट तलाशनी शुरू कर दी है। पार्टी पिछड़ा और दलित वर्ग को साधने के साथ बदलते राजनीतिक गठबंधनों से बनने वाले नए समीकरणों पर भी नजर रख रही है। हालांकि बीते लोकसभा चुनाव के मुकाबले बसपा सुप्रीमो इस बार सक्रियता से चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन


2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने प्रदेश की 80 में से 37 सीटें जीतकर भाजपा को बड़ा झटका दिया था। इस सफलता के पीछे सपा का पीडीए फॉर्मूला माना गया। दूसरी ओर, बसपा सुप्रीमो मायावती की चुनाव में अपेक्षाकृत कमजोर सक्रियता और पार्टी के प्रदर्शन में गिरावट के बीच दलित मतदाताओं का एक हिस्सा दूसरे दलों की ओर गया। सपा और भाजपा को इसका सीधा फायदा हुआ था।
Trending Videos

बीते दिनों आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का एलान कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। इस गठबंधन को दोनों दलों ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती भी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में हैं। इससे दलित और अल्पसंख्यक मतों का नया ध्रुवीकरण हो सकता है। इसका सीधा असर सपा और भाजपा के समीकरण पर पड़ने की संभावना है।
 

यदि दलित और मुस्लिम मतदाताओं का एक हिस्सा सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर जाता है तो कई सीटों पर मुकाबले का गणित बदल सकता है। यही कारण है कि भाजपा पिछड़े और दलित वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। संगठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के साथ सामाजिक प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी जा रही है। पार्टी की रणनीति में गैर यादव पिछड़े वर्गों और विभिन्न दलित समुदायों तक पहुंच बढ़ाना भी शामिल है। ऐसे में 2027 का चुनाव केवल दलों के बीच नहीं, बल्कि सामाजिक समीकरणों और वोटों के नए ध्रुवीकरण की भी परीक्षा बनने जा रहा है।

योगी का संदेश, बूथों पर जाओ, कटा वोट वापस लाओ

मथुरा के गांव परखम हुए भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर के अंतिम दिन मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक में साफ कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथों पर जाना होगा। जो वोट कट गए हैं उन्हें फिर से सूची में शामिल कराना ही होगा। इसके लिए खास तौर पर बूथ पर यूथ के प्लान के साथ काम करना होगा।

 

चिंतन शिविर विधानसभा चुनाव 2027 को जीतने की योजना तैयार की गई। विभिन्न मुद्दों पर मंथन हुआ। बैठक में खास तौर से एसआईआर पर चर्चा हुई। दरअसल एसआईआर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है। लोगों का कहना है एसआईआर में वोट कट गए हैं। खास तौर से यूपी भाजपा के रणनीतिकार इस पर बेहद नाराज हैं। 

 

बैठक में भाजपा थिंक टैंक ने कहा कि एसआईआर में सबसे ज्यादा वोट भाजपा के ही मतदाताओं का कटा है। इस पर सीएम ने सबसे मजबूती से बैठक में अपनी बात रखी। कहा कि कटे वोटर को वापस लाना ही होगा। एसआईआर पर नया अभियान शुरू हो रहा है। इसमें पूरी ताकत लगानी होगी। खास तौर से युवाओं को एक्टिव करो। 

 

जिला स्तर पर सभी टीमें एक्टिव हो जाएं। तहसील से लेकर ब्लॉक और ब्लॉक से बूथ पर काम हो। हर बूथ पर यूथ की टीम खड़ी होनी चाहिए। दरअसल सीएम खुद कह चुके हैं कि एसआईआर में मुस्लिम वोटरों में 1.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दूसरी 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। 

 
विज्ञापन

एसआईआर से पहले चुनाव में 15.44 करोड़ वोट थे जबकि एसआईआर के बाद 13.39 करोड़ वोट रह गए। यह कमी भाजपा के विजयी अभियान में बेड़ी डालने का काम कर सकती है। इसे दुरुस्त करना ही होगा। सीएम ने एसआईआर पर सबसे ज्यादा फोकस करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें