मथुरा के कोसीकलां में पोलिंग के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मथुरा की पांचों विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान है। इस बार 18.71 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए जिले में 1104 मतदान केंद्रों पर 2224 बूथ बनाए गए हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी।
डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मतदान के दौरान किसी की रोकटोक नहीं की जाएगी। वाहनों का संचालन भी यथावत रहेगा। हालांकि कोई व्यक्ति अपने परिवार के लिए ही निजी वाहन का प्रयोग करेगा। किसी प्रत्याशी के लिए मतदाताओं को ढोने की स्थिति में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों के मत डालने तक जारी रहेगा।
जिले में मतदाताओं की संख्या
- कुल मतदाता- 1871384
- महिला मतदाता-865588
- पुरुष मतदाता-1005629
- अन्य श्रेणी के मतदाता- 167
- पहली बार डालेंगे वोट- 26504 युवा
- मतदेय केंद्र- 1104
- मतदेय स्थल- 2224
किस विधानसभा में कितने उम्मीदवार
- छाता विधानसभा- 12 उम्मीदवार
- मथुरा विधानसभा- 15 उम्मीदवार
- बलदेव विधानसभा- 06 उम्मीदवार
- मांट विधानसभा- 09 उम्मीदवार
- गोवर्धन विधानसभा 13 उम्मीदवार