फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: कासगंज में पीएम मोदी की चुनावी सभा में होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 1250 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

Wed, 09 Feb 2022 05:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को डीआईजी, एसपीजी के एआईजी और डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर बारीकी के साथ मंत्रणा की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : twitter @narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का घेरा होगा। सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था कायम होगी। एसपीजी के कमांडो के अलावा पुलिस और पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर गहन समीक्षा लगातार की जा रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को डीआईजी, एसपीजी के एआईजी और डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर बारीकी के साथ मंत्रणा की। जिले से फोर्स की मांग की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में चार आईपीएस ऑफिसर आएंगे, इसके अलावा 25 एएसपी व सीओ तैनात किए जाएंगे। पीएसी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे। 60 इंस्पेक्टर, 150 उपनिरीक्षक और 1000 कांस्टेबल भी तैनात किए जाएंगे। 

जवानों की तैनाती का ब्यौरा पुलिस अधीक्षक द्वारा तैयार किया जा रहा है। फोर्स की डिमांड उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। जिससे अन्य जनपदों से फोर्स की तैनाती जिले में चुनावी रैली के लिए की जा सके। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे के मुताबिक पीएम मोदी की चुनावी रैली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। यह सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किया जाएगा रूट डायवर्जन
प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर पटियाली-अलीगंज रोड सहित आसपास के मार्गों का रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। इसके लिए रूट चार्ट तैयार हो रहा है। 

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जनसभा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कई आईपीएस अफसर, एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल व पीएसी तैनात होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें