मतदान अधिकारी के रूप में तैनात रहीं नम्रता शुक्ला और पुष्पलता को बीएसए द्वारा पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है। पोलिंग पार्टी के विरुद्ध थाना दन्नाहार में एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुका है।
लोक निर्माण विभाग का बेलदार भी निलंबित
जसवंतपुर मतदेय स्थल पर तैनात पोलिंग पार्टी में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड का एक बेलदार डिप्टी सिंह भी शामिल था। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्वाचन अधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को लिखा था। अधिशासी अभियंता रविदत्त कुमार ने संबंधित बेलदार को भी निलंबित कर दिया।