सात दिन कलेक्ट्रेट जाने से बचें
अगर कोई जरूरी काम नहीं है तो सात दिन 21 जनवरी तक कलेक्ट्रेट जाने से बचें। आकस्मिक कार्यों के अलावा परिसर में निर्वाचन कार्य ही होंगे। पूरे परिसर की नाकाबंदी कर दी गई है। भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इस दौरान प्रत्याशी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि ही चुनाव कार्य सें प्रवेश कर सकेंगे।
ईवीएम का आवंटन शुरू
विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम और वीवी पेट मशीनों की आवंटन प्रक्रिया भी बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव का कहना है कि विधानसभा वार आवंटन पूर्ण होने के बाद ईवीएम का बूथ स्तर पर सत्यापन कर संबंधित आरओ के सुपुर्द की जाएगी।
बिना अनुमति नहीं छपेगी प्रचार सामिग्री
आदर्श आचार संहिता प्रभारी एवं एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने बिना अनुमति किसी दल व प्रत्याशी के लिए प्रचार सामिग्री नहीं छापने के निर्देश दिए हैं। अनुमति के बाद प्रकाशित प्रतियों की संख्या, संबंधित व्यक्ति के नाम-पते व अन्य विवरण का प्रकाशन करना होगा।