फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सड़क हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, चालक गंभीर

Fri, 14 Jan 2022 09:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के अछेनरा क्षेत्र में कोहरे के कारण दक्षिणी बाईपास पर गुरुवार रात को भीषण हादसा हो गया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछेनरा क्षेत्र में दक्षिणी बाईपास पर गुरुवार की रात तीन बजे घने कोहरे के कारण एक ट्रक ने पत्थर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से अलग होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  

विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना टूंडला के गांव घड़ी भक्ति निवासी हरि सिंह बृहस्पतिवार की रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली में पत्थर लेकर जा रहा था। उसके साथ विशाल (24) निवासी नगला पुन्ना, रायभा और मंगल (25) निवासी मर्गोरा, अछनेरा थे। दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा कट के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली से अलग हो गया। 
विशाल और मंगल की मौके पर मौत
हादसे में विशाल और मंगल की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर अपने मार्ग से दाहिने मार्ग पर आ गया और दुकान के पास एक खेत में जाकर फंस गया। इसके बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन


क्रेन से ट्रैक्टर-ट्रॉली को किनारे कराकर रास्ता खुलवाया। चौकी इंचार्ज सोनू शर्मा ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर है। जिसका उपचार आगरा के एक अस्पताल में चल रहा है। उधर, हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन

12 वाहन आपस में टकराए
थाना मलपुरा क्षेत्र में न्यू दक्षिणी बाईपास पर शुक्रवार तड़के छह बजे कोहरे में एक के बाद एक 12 वाहन आपस में टकरा गए। एक बाइक सवार के डीसीएम की चपेट में आने के बाद वाहनों की आपस में टक्कर हुई। हादसे से बाईपास पर छह किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस के पहुंचने पर घायलों को अस्पताल भेजा गया। दोपहर तीन बजे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। इस दौरान नौ घंटे तक बाईपास पर जाम के कारण वाहन रेंगते रहे। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें