फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: आगरा में पहले दिन 37 पर्चे बिके, नहीं खुला नामांकन का खाता

Fri, 14 Jan 2022 09:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा जिले की नौ सीटों के लिए पहली बार एक ही स्थल कलेक्ट्रेट में पर्चे भरे जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे ही कलेक्ट्रेट परिसर में छावनी में तब्दील हो गया। गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह, बसपा नेता मुरारी लाल गोयल और प्रभा केसरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन कलेक्ट्रेट में 37 पर्चे बिके। एक किन्नर राधिका बाई, हसनूराम अंबेडकरी, दो महिलाओं और 33 पुरुषों ने पर्चे लिए हैं। छावनी क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किन्नर राधिका बाई ने पर्चा लिया है। 

विज्ञापन

शुक्रवार को किसी प्रत्याशी द्वारा पर्चा नहीं भरने के कारण नामांकन का खाता नहीं खुला है। राजनीतिक दलों ने सभी सीटों पर अभी पत्ते भी नहीं खोले हैं। रविवार तक सभी प्रत्याशी घोषित होने के बाद उम्मीद है कि सोमवार को जिले में नामांकन का खाता खुल सकता है। 
कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 
जिले की नौ सीटों के लिए पहली बार एक ही स्थल कलेक्ट्रेट में पर्चे भरे जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे ही कलेक्ट्रेट परिसर में छावनी में तब्दील हो गया। गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रत्येक व्यक्ति को जांच के बाद परिसर में प्रवेश मिला। पहले दिन नौ सीटों पर कुल 37 पर्चे बिके हैं। 
विज्ञापन


जिनमें 18 निर्दलीय एवं 19 राजनीतिक दलों के लोगों ने लिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि 21 जनवरी तक सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। प्रथम तल पर चार और भूतल पर पांच नामांकन कक्ष हैं। 

कलेक्ट्रेट के गेट पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा दक्षिण में बिके पर्चे
सबसे ज्यादा नौ पर्चे शुक्रवार को आगरा दक्षिण सीट पर खरीदे गए हैं। एत्मादपुर में पांच, आगरा ग्रामीण से पांच, खेरागढ़ से पांच, फतेहपुर सीकरी से चार, बाह व फतेहाबाद और उत्तर सीट से दो-दो, छावनी क्षेत्र से तीन पर्चे बिके हैं। पहले दिन पर्चे लेने पहुंचे कुछ लोगों ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई। 

उनका कहना था कि पर्चा मांगने पर पहले उनसे दस हजार रुपये जमानत राशि जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। पर्चा देने से पहले एनओसी व चालान रसीद मांगी जा रही है। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि पर्चा निशुल्क है। चालान व एनओसी की कोई अनिवार्यता नहीं है।

गेट पर कलेक्ट्रेट कर्मियों को रोका 
कलेक्ट्रेट के गेट पर सुबह आठ बजे से भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात रही। 10 बजे कलेक्ट्रेट कर्मी पहुंचे, तो उनके वाहनों को प्रवेश नहीं मिला। उन्हें करीब 30 मिनट तक गेट पर रोके रखा गया। प्रशासनिक अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद कर्मियों को प्रवेश मिला। कलक्ट्रेट कर्मियों के वाहन हॉलमैन इंस्टीट्यूट में खड़े कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को खुल सकता है खाता
भाजपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। सपा-रालोद गठबंधन, कांग्रेस ने भी सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए। रविवार तक सभी दल अपने पत्ते खोल सकते हैं। जिसके बाद सोमवार से नामांकन का खाता खुल सकता है।

पांच जगह बने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल
विधानसभा चुनाव में पहली बार पांच जगह पोलिंग पार्टी रवानगी, मतगणना व स्ट्रांग रूम स्थल बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि एत्मादपुर, आगरा छावनी, दक्षिण, उत्तर और ग्रामीण क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां मंडी समिति परिसर शहादरा से 9 फरवरी को रवाना होंगी। 10 मार्च को इन क्षेत्रों की यहीं मतगणना होगी। 

फतेहपुर सीकरी के लिए फतेहपुर सीकरी में मंडी समिति, खेरागढ़ के लिए खेरागढ़ मंडी समिति, फतेहाबाद के लिए फतेहाबाद मंडी समिति स्थल और बाह के लिए एमआर डिग्री कॉलेज भदरौली से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें