687 पोलिंग बूथों पर होगी वेबकास्टिंग
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान के दौरान कोई भी शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा तो ऐसे तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। 687 पोलिंग बूथों से सीधी वेबकास्टिंग की जाएगी। वेबकास्टिंग के माध्यम से निर्वाचन आयोग की नजर भी इन बूथों पर बनी रहेगी। कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए पीएसी को लगाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था में 45 कंपनी अर्ध सैनिक बल व दो प्लाटून केंद्रीय पुलिस बल के करीब 4550 जवान लगे हैं। दो कंपनी पीएसी के करीब 150 जवान कानून व्यवस्था में रहेंगे। इसके अलावा सिविल पुलिस के 80 उपनिरीक्षक, 2000 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 2200 होमगार्ड, सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिले का रिजर्व फोर्स भी है।
सूचना पर 5 मिनट में पहुंचेगी क्लस्टर और सेक्टर मोबाइल
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि सभी 819 केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी। इसके अलावा 94 सेक्टर मोबाइल टीमें बनाई गईं हैं। जो अपने अपने सेक्टर के क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर निगरानी करेंगी। इसके अलावा 89 क्लस्टर मोबाइल टीमें अतिरिक्त रूप से तैनात की हैं। जो किसी भी सूचना पर पांच मिनट के अंदर मौके पर पहुंचेंगी।
- 117 क्रिटिकल बूथ।
- 89 क्लस्टर मोबाइल टीमें।
- 94 सेक्टर मोबाइल टीमें।
- 4550 अर्ध सैनिक बल व केंद्रीय पुलिस के जवान।