फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बनाम एसपी सिंह: मैनपुरी में सबसे बाद में आएगा करहल सीट का परिणाम, किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Wed, 09 Mar 2022 05:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मुलायम सिंह के गढ़ मैनपुरी में चुनाव नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। जिले की हॉट सीट करहल पर पूरे प्रदेश की नजर है। यहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल पर दांव लगाया है।
विज्ञापन
एसपी सिंह बघेल और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 22 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। नवीन मंडी में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले मैनपुरी सदर सीट का परिणाम आएगा, वहीं करहल विधानसभा के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इस सीट का परिणाम सबसे बाद में आएगा। बुधवार को दिनभर जिला प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुटा रहा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


मुलायम सिंह के गढ़ मैनपुरी में चुनाव नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। जिले की हॉट सीट करहल पर पूरे प्रदेश की नजर है। यहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल पर दांव लगाया है। बसपा से कुल्दीप नरायन ने चुनाव लड़ा है। हालांकि सीधा मुकाबला अखिलेश यादव और एसपी सिंह के बीच देखा जा रहा है। 

22 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को कुल 1756 मतदेय स्थलों पर मतदान हुआ था। चार विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे कुल 22 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इसमें करहल विधानसभा सीट से तीन, मैनपुरी सदर सीट से चार, किशनी सीट से छह और भोगांव सीट से सर्वाधिक नौ प्रत्याशी मैदान में थे।  

विज्ञापन

गुरुवार को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतों की गणना होगी। इस गणना के साथ ही 22 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और गणना समाप्त होने तक जारी रहेगी। मतगणना के लिए विधानसभावार अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतगणना की तैयारियों को लेकर बुधवार को दिन भर जिला प्रशासन तैयारी में जुट रहा। 

सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता इंतजाम

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश द्वार से लेकर मतगणना पंडाल और पूरे परिसर की आंतरिक और बाहरी सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं अद्र्धसैनिक बदल की तीन कंपनियां भी मतगणना में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मतगणना स्थल में प्रवेश या उसके आसपास घूमने की इजाजत नहीं दी गई है। 

इन प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

  • मैनपुरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी- जयवीर सिंह(भाजपा), राजकुमार यादव(सपा), गौरव नंद(बसपा), विनीता शाक्य(कांग्रेस)
  • भोगांव विधानसभा सीट से प्रत्याशी-रामनरेश अग्निहोत्री (भाजपा), आलोक शाक्य(सपा), अशोक कुमार(बसपा), ममता राजपूत(कांग्रेस), संतोष श्रीवास्वत(आप), भूपेंद्र सिंह (जन अधिकारी पार्टी), अनीता (वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल), सुरजीत सिंह(निर्दलीय) और श्रेय तिवारी(निर्दलीय)
  • किशनी विधानसभा सीट से प्रत्याशी- डॉ. प्रियरंजन आशू(भाजपा), बृजेश कठेरिया(सपा), प्रभुदयाल(बसपा), विजय नरायन सिंह(कांग्रेस), पप्पू (आप), रामानंद (निर्दलीय)
  • करहल विधानसभा सीट से प्रत्याशी-प्रो. एसपी सिंह बघेल (भाजपा), अखिलेश यादव (सपा), कुल्दीप नरायन(बसपा)
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन की मतगणना के लिए सभी तैयारी पूरी हैं। गुरुवार को सुबह आठ बजे से नवीन मंडी स्थित गणना पंडालों में मतों की गिनती होगी। अधिकृत लोगों को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि वे मतगणना स्थल या उसके आसपास जमा न हों। अगर ऐसा किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें