यहां घटा भाजपा का वोट
फतेहपुर सीकरी में बीते पांच साल में 1.59 प्रतिशत, बाह में 1.12 प्रतिशत और खेरागढ़ में 0.28 प्रतिशत वोट घटा है। 2017 में फतेहपुरसीकरी में चौधरी उदयभान सिंह को 2,29,371 वोट में से 1,08,586 यानी 47.73 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार चौधरी बाबूलाल को यहां 2,42,922 वोट में से 1,12,095 यानी 46.14 प्रतिशत वोट मिले हैं।
बाह में भाजपा को 2017 में 42.28 फीसदी वोट मिले थे। जबकि इस बार पक्षालिका सिंह को 1.12 प्रतिशत कम यानी 41.16 प्रतिश वोट मिले हैं। खेरागढ़ में भाजपा के वोट प्रतिशत में 0.28 प्रतिश की गिरावट आई है। खेरागढ़ में 2017 में भाजपा के महेश गोयल को 198781 में 93510 यानी 47.33 प्रतिशत वोट मिले थे। 2022 में भगवान सिंह कुशवाह को 205257 वोट में से 96574 वोट 47.05 प्रतिशत प्राप्त हुए हैं।
उत्तर में बढ़े 5.01 फीसदी वोट
जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले पुरुषोत्तम खंडेलवाल का उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव की तुलना में सबसे ज्यादा 5.01 फीसदी वोट बढ़े हैं। 2017 में यहां भाजपा को 58.88 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि इस बार 63.89 फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं। छावनी में भाजपा का वोट प्रतिशत 1.8% बढ़ा है। फतेहाबाद में 1.52 प्रतिशत अधिक वोट मिला है।
जिले की नौ सीटों पर भाजपा का वोट प्रतिशत
| विधानसभा क्षेत्र |
चुनाव 2017 (प्रतिशत में) |
चुनाव 2022 (प्रतिशत में) |
अंतर(प्रतिशत में) |
| आगरा उत्तर |
58.88 |
63.89 |
5.01 अधिक |
| एत्मादपुर |
48.66 |
48.77 |
0.11 अधिक |
| आगरा छावनी |
44.98 |
46.78 |
1.8 अधिक |
| आगरा दक्षिण |
51.68 |
52.39 |
0.71 अधिक |
| ग्रामीण |
52.36 |
53.63 |
0.27 अधिक |
| फतेहाबाद |
48.94 |
50.46 |
1.52 अधिक |
| फतेहपुर सीकरी |
47.73 |
46.14 |
1.59 कम |
| खेरागढ़ |
47.33 |
47.05 |
0.28 कम |
| बाह |
42.28 |
41.16 |
1.12 कम |
कम पड़ा है वोट इसलिए घटा होगा
भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह ने बताया कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार जिले में कम मतदान हुआ था। बाह, खेरागढ़ व सीकरी में इसलिए वोट घट सकता है। जिले में कुल 1.11 प्रतिशत वोट बढ़ा है। ये भाजपा की नीतियों से बढ़ा है। हर सीट की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद विस्तृत कारण पता चल सकेंगे।