फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: दिलचस्प है आगरा में मतदाताओं का आंकड़ा, ऐसी है युवा और शतकवीरों की हिस्सेदारी

Wed, 12 Jan 2022 11:30 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में नौ विधानसभा सीटें हैं। इनमें सबसे ज्यादा 95,6345 मतदाताओं की उम्र 30 से 39 के बीच है।
विज्ञापन
voter list
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर जिले में 633 शतकवीर हैं। जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है। पहली बार आधे से ज्यादा मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 39 साल से कम है। ऐसे मतदाताओं की संख्या 17.33 लाख है। सबसे ज्यादा 956345 मतदाताओं की उम्र 30 से 39 साल के बीच है।
विज्ञापन

दस फरवरी को जिले में वोट डाले जाएंगे। पहली बार वोट डालने वाले 18 से 19 साल के मतदाताओं से लेकर 100 साल से अधिक उम्र के शतकवीर तैयार हैं। जिले में कुल 3461217 मतदाता हैं। जिनमें 1733930 मतदाताओं की उम्र 18 से 39 साल के बीच है। यानी ये जवां हैं। कुल मतदाताओं के अनुपात में इनकी संख्या 50% से अधिक है। इनके वोट से माननीयों का भाग्य लिखा जाएगा। इनमें महिला व पुरुष दोनों शामिल हैं। वरिष्ठ मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 13 फीसदी है। 
छावनी में सबसे ज्यादा शतकवीर
छावनी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 178 मतदाताओं की उम्र 100 साल से अधिक है। आगरा दक्षिण और आगरा उत्तर सीट पर भी इनकी संख्या 100 से अधिक है। सबसे कम शतकवीर फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में 19 हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मतदाता 3461217
- 18 से 19 वर्ष : 38640
- 20 से 29 वर्ष : 738945
- 30 से 39 वर्ष : 956345
- 40 से 49 वर्ष : 733955
- 50 से 59 वर्ष : 517385
- 60 से 69 वर्ष : 295271
- 70 से 79 वर्ष : 136341
- 80 से 89 वर्ष : 37742
- 90 से 99 वर्ष : 5960
- 100 से अधिक वर्ष : 633 
यूपी बोर्ड परीक्षा: सौ किलोमीटर दूर बनाया इस विद्यालय का परीक्षा केंद्र, आपत्ति दर्ज कराकर बदलवाने की मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें