फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या विवाद: भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले उपमुख्यमंत्री- धैर्य रखें, जल्द ही मिलेगी बड़ी खुशी

Sat, 02 Nov 2019 11:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को मैनपुरी आए उपमुख्यमंंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। वहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मैनपुरी से भाजपा के तीन विधायक और बढ़ेंगे।
विज्ञापन

 
उपमुख्यमंंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह करीब 11 बजे आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के साथ हेलीकाप्टर पुलिस लाइन पहुंचे। कुछ देर ट्रांजिस्ट हॉस्टल में रुकने के बाद भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां उन्होंने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा कर रही है। 

केशव प्रसाद मौर्य ने जय श्रीराम का नारा लगाते हुए भाजपाइयों में जोश भरा। अयोध्या विवाद पर इशारों ही इशारों में कह दिया कि भाजपा नेता किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें, धैर्य से इंतजार करें। बहुत जल्द बड़ी खुशी मिलने वाली है। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार ने जो वायदे किए हैं, वो सभी पूरे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा की

इसके बाद उपमुख्यमंंत्री ने कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जो विकास कार्य पिछले 15 वर्षों में नहीं हुए उससे कहीं अधिक विकास कार्य मैनपुरी में ढाई वर्ष में हुए हैं। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा में मैनपुरी के तीन विधायक और बढ़ेंगे। जिले में हावी डेंगू की बीमारी पर उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से प्रस्ताव मांगा गया है, डेंगू से लड़ाई में सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों और भूमाफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।

गोवंश का रुका है कत्ल 

सांड़ के हमले में किसान की मौत पर उपमुख्यमंंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में गोवंश का कत्ल रुका है। जानवर किसान और फसल को नुकसान न पहुंचाएं इसके लिए प्रयास लगातार जारी हैं। मशीनीकरण के कारण गोवंश का उपयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वह गोवंश को खुला न छोड़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें