फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: उपमुख्यमंत्री का दावा, 2014 से बड़ी होगी इस बार की विजय

Sun, 10 Mar 2019 07:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
कार्ष्णि गुरू शरणानंदजी महाराज व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि भाजपा को 2014 से बड़ी विजय 2019 के आम चुनावों में मिलने जा रही है। प्रदेश और देश में पहले से अधिक बहुमत मिलेगा। विपक्ष इस समय घबराया हुआ है। विपक्ष ने झूठ फैलाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ और बढ़ा है। 
विज्ञापन


रमणरेती आश्रण में आयोजित होली महोत्सव में शामिल होने आए उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी संगठनात्मक और चुनाव की दृष्टि से पूरी तरह तैयार है। एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में निधि समर्पण का कार्यक्रम होता है, जिसमें पार्टी के विधायक या सामान्य कार्यकर्ता अपनी सामर्थ के हिसाब से सहयोग करता है। 

कांग्रेसी नेताओं द्वारा की जाने वाले बयानबाजी पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कौन भ्रष्टाचारी है यह देश की 130 करोड़ जनता जानती है। कांग्रेस नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश मजबूत हुआ है। सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया है। देश के दुश्मन कांप रहे हैं। विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना और नरेंद्र मोदी जैसा नेता भारत के पास है। देश में आतंक फैलाने वाले अब छिप नहीं सकते। हमें सेना पर भरोसा रखना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें