फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में टिकट न पाने वाले कार्यकर्ता न हों निराशः दिनेश शर्मा

Thu, 09 Nov 2017 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डा. दिनेश शर्मा आगरा में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिन्हें टिकट नहीं मिला है, वह नाराज न हों। हो सकता है भविष्य में उन्हें इससे भी कुछ बेहतर मिलने वाला हो। कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर पदाधिकारी संयम से काम लें, यह कहना था उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का। वे बुधवार को संजय प्लेस में भाजपा से मेयर पद के प्रत्याशी नवीन जैन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है। कार्यकर्ता के बल पर ही चुुनाव जीते जाते हैं। उन्होंने कहा कि आगरा में नौ विधायक और दो सांसद हैं। वे मिलकर विपक्षियों को नौ दो ग्यारह कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी जाति, धर्म या क्षेत्र की पार्टी की नहीं है। 

यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। सबसे अधिक सांसद, विधायक भाजपा के हैं। देश के सबसे अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। इसलिए हमें सबको साथ लेकर चलना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 22 तारीख को अपना तो वोट डाले हीं, पड़ोसी के वोट की भी चिंता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

काले धन की विरासत की बरसी

डा. दिनेश शर्मा आगरा में - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले काम समर्थन करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री का क्रांतिकारी कदम था, जिसका देश की जनता ने समर्थन किया। लोगों को परेशानी हुई लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री पर भरोसा जताया है। आज इस घटना को एक वर्ष हो गया है। मैं तो कहूंगा कि आज काले धन की विरासत की बरसी का दिन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें