फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल आए 152 न्यायाधीशों के प्रोटोकॉल में चूक, चेकिंग के बाद दिया प्रवेश

Thu, 09 Nov 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल पर जांच - फोटो : सतेंद्र ‌स‌िंह
विज्ञापन
दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल के दीदार के लिए आए दुनिया भर के 52 देशों के 152 न्यायाधीशों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को आगरा पहुंचा। उन्हें सुरक्षा जांच के बाद ताजमहल में प्रवेश दिया गया। विदेश मंत्रालय ने इसे प्रोटोकॉल में प्रशासन की चूक बताया है। 
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को सुबह तय समय से दो घंटे देरी से पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल में 52 देशों के मुख्य न्यायाधीश भी शामिल थे। 52 देशों के न्यायाधीशों को विदेश मंत्रालय ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच से मुक्त किया था लेकिन स्थानीय प्रोटोकॉल अधिकारियों की गलती से ताजमहल पर न्यायाधीशों को सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। 

तीन दिन पहले प्रोटोकॉल अधिकारी को विदेश मंत्रालय से उनके दल के आगमन की जानकारी थी लेकिन ताज पर सुरक्षा जांच से छूट का पत्र सीआईएसएफ को नहीं भेजा गया। 
विज्ञापन


इस वजह से ताज के प्रवेश द्वार पर डीएफएमडी और एक्सरे मशीन से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। उनके साथ कुछ सामान भी था, जिसे पहले रोक दिया गया। विदेश मंत्रालय से दल के साथ आए अधिकारियों ने इसे स्थानीय प्रशासन की चूक बताया है।
विज्ञापन

दल के सदस्यों को फोटोग्राफी से रोका

ताजमहल पर जांच - फोटो : सतेंद्र ‌स‌िंह
152 न्यायाधीशों ने दो घंटे तक ताज को निहारा। ताज के सेंट्रल टैंक पर लगी डायना सीट पर फोटो खिंचवाने के साथ सेल्फी ली। इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत बताया। 

10 नवंबर को लखनऊ में होने वाले न्यायाधीशों के विश्व सम्मेलन में शिरकत करने आए 52 देशों के 152 न्यायाधीश ताज की पच्चीकारी और वास्तुकला को देखकर अभिभूत हो गए। हाल में हुए मडपैक, प्रदूषण के असर और काले ताजमहल को लेकर ग्रुप ने उत्सुकता दिखाई। 

कोहरे के कारण गतिमान एक्सप्रेस से आया प्रतिनिधिमंडल दो घंटे देरी से ताज पहुंचा। इस दल के साथ आए युवकों ने बैनर के साथ न्यायाधीशों का ग्रुप फोटो खिंचवाने का प्रयास किया लेकिन सीआईएसएफ ने उन्हें रोक दिया। ताज के दीदार के बाद न्यायाधीशों ने कलाकृति में मोहब्बत द ताज शो देखा और शाम को गतिमान से ही रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें