फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुर का फाड़ दिया सिर, साले को रातभर कमरे में बंद कर पीटा, पत्नी की भी न सुनी; दामाद इस बात से था नाराज

Thu, 23 Apr 2026 02:47 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के नगला भगू गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान दामाद ने फावड़े से हमला कर ससुर को घायल कर दिया और साले को बंधक बनाकर रातभर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया, हालांकि पीड़ित पक्ष ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज में नयागांव थाना क्षेत्र के गांव नगला भगू में एक युवक ने फावड़े से हमलाकर अपने ससुर को घायल कर दिया। साथ ही पत्नी के भाई को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। जिसको पुलिस ने पहुंचकर मुक्त कराया। पारिवारिक मामला होने पर थाने में पीड़ित पक्ष ने शिकायत नहीं की है। 
विज्ञापन


 

गंभीर रूप से घायल मैनपुरी जिले के कुरावली कस्बे के कौआ टोला निवासी राजेश ने वर्ष 2017 में अपनी बेटी प्रियंका की शादी नगला भगू के अनुराग रतन से की थी। ससुराल के उत्पीड़न से परेशान होकर प्रियंका ने मंगलवार को अपने पिता से फोन पर शिकायत की। जिस पर राजेश बेटे कुलदीप के साथ मंगलवार की देर रात बेटी की ससुराल पहुंच गए। वार्ता के समय गुस्साए अनुराग ने फावड़े से अपने ससुर राजेश पर हमलाकर उनका सिर फाड़ दिया। सिर से लहू की धारा बहने पर प्रियंका और कुलदीप घबरा गए। 
विज्ञापन

आरोप है कि अनुराग और उसके परिजनों ने कुलदीप को बंधक बनाकर रात भर बेरहमी से पीटा। इसकी जानकारी पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने हस्तक्षेप कर बंधक पिता-पुत्र को मुक्त कराकर अस्पताल पहुंचाया। घायल राजेश ने बताया उनका दामाद अनुराग उनकी बेटी को आए दिन उत्पीड़न करता है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें