फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आने वाले दिनों में 5 से 8 डिग्री बढ़ेगा पारा, रैपिड रिस्पांस टीम हुई सक्रिय; CMO ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 23 Apr 2026 01:08 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मौसम विभाग ने आगरा में अगले पांच दिनों में तापमान 5 से 8 डिग्री तक बढ़ने की चेतावनी दी है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सीएचसी और पीएचसी पर दवाओं का स्टॉक कर रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय कर दी गई है और लोगों को लू से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में 5-8 डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ने के आसार जताए हैं। ऐसे में सीएमओ ने अलर्ट जारी किया है। रैपिड रिस्पांस टीम बना दी है। सीएचसी-पीएचसी पर ओआरएस, फ्लूड समेत अन्य दवाओं का स्टॉक किया है। सिर में दर्द, चक्कर आना और घबराहट की स्थिति बनने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में इलाज कराएं। 108, 102 एंबुलेंस सेवा पर फोन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विभाग ने कुछ दिनों में पारा सामान्य से 8 डिग्री तक ज्यादा पहुंचने के आसार जताए हैं। ऐसे में चिकित्सकों को अलर्ट करते हुए 18 सीएचसी और 48 पीएचसी पर ओआरएस, आईवी फ्लूड, आइस पैक की व्यवस्था की है। रैपिड रिस्पांस टीम के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि आपात स्थिति पर 09458569043 और 0562-2600412 पर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान:
बेहद जरूरी कार्य न हो तो दोपहर-12 से 4 बजे तक बाहर न निकलें।
शराब, चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स से बचें।
बंद वाहनों में बच्चे या पालतू जानवरों को न छोड़ें।
हर घंटे में पानी पीएं। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी पीएं।
तरबूज-खरबूज, संतरा, अंगूर समेत रसदार फल खाएं।
मैदा से बना भोजन और ओवरईटिंग से बचें।
दोपहर में खिड़की-दरवाजा बंद रखें, पर्दा लगाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें