फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू में ढील बढ़ी: ताजनगरी में रात 11 बजे तक गुलजार रहेंगे होटल व रेस्टोरेंट

Wed, 08 Sep 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

प्रदेश में कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू में एक घंटे ढील और बढ़ा दी गई है। अब बाजार, होटल और दुकाने के रात 11 बजे तक खुलेंगे। शासन से प्राप्त निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में होटल, रेस्टोरेंट व बाजार रात 11 बजे तक गुलजार रहेंगे। मंगलवार रात से यह व्यवस्था शहर में लागू हो गई है। इससे होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों में खुशी की लहर है। कारोबारी रात्रि में समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब तक रात 10 बजे तक होटल व रेस्तरां खोले जा सकते थे, जिसके कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मंगलवार को इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि सभी तरह की व्यावसायिक गतिविधियों का समय रात 10 बजे से बढ़ाकर 11 बजे तक हो गया है। होटल, रेस्टोरेंट, जिम, स्वीमिंग पूल व सभी तरह की व्यापारिक प्रतिष्ठान अब रात 11 बजे तक खुलेंगे। रात में 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। प्रशासन के मुताबिक संक्रमण स्थिर होने से स्थितियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। शासन से प्राप्त निर्देशों के आधार पर व्यावसायिक गतिविधियों में ढील दी गई है। सोमवार से रविवार तक सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सभी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब खोले जा सकेंगे। इनमें बैठक कर ग्राहक रात में खाना खा सकेंगे।

संबंधित खबर- कोरोना कर्फ्यू में छूट: यूपी में अब रात 11 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें व बाजार, सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगी बंदी
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कमेटियों पर निर्भर साप्ताहिक बंदी
कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद साप्ताहिक बंदी भी खत्म हो गई है। सातों दिन बाजार खोले जा सकेंगे। बाजारों में अब साप्ताहिक बंदी पूर्व निर्धारित दिनों में बाजार कमेटियों पर निर्भर करेगी। बाजार कमेटियां स्वेच्छा से साप्ताहिक बंदी का दिन तय कर सकेंगी।

सदर, दिल्ली गेट में रहेगी रौनक
जो पर्यटक स्मारक देखने के बाद रात को सदर बाजार पहुंचते थे, उन्हें बाजार बंद होने पर जल्द लौटना पड़ता था। अब यहां 11 बजे तक रौनक रहेगी। अच्छा निर्णय हुआ है। - रमेश वाधवा, अध्यक्ष, होटल ऑनर्स एसोसिएशन

लंबे समय से कर रहे थे मांग
ग्राहक रात में अधिक आते हैं। दिन में तो रेस्टोरेंट खाली पड़े रहते हैं। लंबे समय से समय बढ़ाने की मांग उठ रही थी। इस निर्णय से हम खुश हैं। सरकार ने हमारी समस्या को समझा है। - शिशिर भगत, फेडरेशन आफ व्यापार मंडल

रात 12 बजे तक हो समय
ग्राहक रात 10 बजे खाना खाने आते थे। तब तक रात्रि कर्फ्यू शुरू हो जाता है। जिसके कारण कारोबार प्रभावित हो रहा था। होटल, रेस्टोरेंट के लिए रात 12 बजे तक छूट होनी चाहिए। - संजीव जैन, उपाध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें